{"_id":"1fed53cce6cafe9673f8de17d3393460","slug":"poop-in-the-old-farm-s-body-was-found-suspicion-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गए वृद्ध का शव खेत में मिला, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गए वृद्ध का शव खेत में मिला, हत्या का शक
मिर्जापुर।
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पापरि मझारा मे मंगलवार की रात शौच को गये 72 वर्षीय वृद्ध बुधपाल का शव सुबह को तिल के खेत में पड़ा मिला है। मृतक के चहेरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगने से होना बताई गई और गले में खरौंच के निशान मिले हैं। मृतक के परिवार वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक के पुत्र रामनरायन उर्फ टुईयां ने थाने आकर पुलिस को बताया कि उसके पिता बुधपाल मंगलवार की रात करीब नौ बजे खेत में शौच को गए थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। रातभर उनकी तलाश करने के बाद सुबह करीब नौ बजे गांव के नन्हुकू के तिल के खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामनरायन उर्फ टुईयां की सूचना पर बुधपाल के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने बताया कि पैर और गर्दन पर निशान थे। इसके साथ ही आंख से खून निकल रहा था, जिससे लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है।
बता दें कि गांव में रहने वाले जगदीश के नाती का पांच सितंबर को नामकरण संस्कार था। जिसमें बुधपाल के बेटे रामऔतार, अनंतराम, रामनरायन उर्फ टुईयां और नन्नकू का गांव के एक दबंग व्यक्ति से विवाद हो गया था। जिसमें काफी मारपीट हुई थी। मृतक के परिवार वालों ने इसी झगड़े की वजह से हत्या की आशंका जताई है। एसओ का अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि गांव में पार्टी बंदी चल रही है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि मृतक का पुत्र पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं था। मामले की छानबीन की जा रही है।