{"_id":"600e3f8052aa264d26fe1227eee4f101","slug":"political-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक पर महिला से मारपीट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा विधायक पर महिला से मारपीट का मुकदमा
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊनकलां गांव निवासी एक महिला ने तिलहर क्षेत्र के बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा, उनके दो बेटों, दामाद और पुत्रवधू के खिलाफ रोजा थाने में मारपीट, बलवा और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरिता यादव नाम की इस महिला का दावा है कि वह विधायक के मझले बेटे विनोद वर्मा की पत्नी है। शनिवार शाम वह हॉस्पिटल में भर्ती विनोद को देखने गई थी। इसी दौरान विधायक की मौजूदगी में इन लोगों ने उसके साथ मारपीट और लूटपाट की। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद स्वीकार किया कि घटना हुई है। उधर, विधायक ने रिपोर्ट को सपा नेताओं की साजिश बताया है।
विनोद वर्मा शुक्रवार को निगोही स्थित अपने घर में जीने से गिरने के कारण घायल हो गए थे। उन्हें रोजा के रेती रोड स्थित वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सरिता के मुताबिक वह अपने पिता मुन्ना लाल के साथ विनोद को देखने गई थी, तभी वहां विधायक का छोटा बेटा सचिन, दामाद और विनोद की दूसरी पत्नी रुचि आ गई। इन सभी ने गाड़ी से उतरते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर खींचा और उसे बाहर ले आए और वहां भी पीटा। बेटा सचिन और दामाद उसकी सोने की चेन, कुंडल और दो हजार रुपये भी छीन ले गए।
घटना के बाद रिपोर्ट लिखाने रोजा थाने पहुंची सरिता की बात सुनने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई और थाना पुलिस जांच के लिए मौके पर गई। थाना प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक जांच में मामला सही पाए जाने पर विधायक समेत पांच लोगों पर बलवा, लूटपाट और गाली-गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, विधायक का कहना है कि उनके बेटे विनोद की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। इसका लाभ उठाकर सरिता ने उसे फंसा लिया और पत्नी होने का दावा कर रही है। विधायक का कहना है कि घटना के समय वह सचिन के साथ सिउरा में एक गमी में गए हुए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाने के लिए सपा के लोगों ने साजिश रची है।