फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police fired flag marches in several villages

कई गांवों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 23 Nov 2015 10:33 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police fired flag marches in several villages
एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को गांव करनापुर से फ्लैग मार्च शुरू किया। कई गांवों में फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी देकर चेतावनी दी गई कि चुनाव में गुंडई का मंसूबा किया तो पुलिस कड़ाई से निपटेगी।
विज्ञापन

गांव करनापुर, गंगाई, नाहिल, जेबा, घनश्यामपुर खुर्द में फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम और सीओ ने नुक्कड़ों पर लोगों को संबोधित किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में पर्याप्त फोर्स का प्रबंध किया गया है। सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि चुनाव के दिन बूथ पर शांतिपूर्ण तरीके से लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कोतवाल राजकुमार यादव, स्वॉट टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed