{"_id":"c6702b8ac44a7e8a85b85b09bb4fdc77","slug":"police-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों से दस्तखत कराए और हो गया निस्तारण!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों से दस्तखत कराए और हो गया निस्तारण!
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
घर के पास जमा हो रही गंदगी से निजात पाने को जीशान ने बड़ी उम्मीद से तहसील दिवस में फरियाद की, लेकिन नगरपालिका वालों ने कूड़ा-कचरा उठवाने के बजाय उन लोगों केदस्तखत लेकर समस्या का समाधान कर दिया जिनका उस तरफ से कोई वास्ता ही नहीं है। समस्या के फर्जी निस्तारण की शिकायत कमिश्नर से करके जांच की मांग की गई है।
शहर केमोहल्ला मोहम्मद जई में राजो वाली मस्जिद के पास रहने वाले जीशान के मुताबिक बीती 18 फरवरी को सदर तहसील दिवस में समस्या को अनदेखा कर फर्जी निस्तारण की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ, क्योंकि लापरवाह कर्मचारी प्रभावशाली भी हैं। इसलिए कोई अधिकार मौके पर जांच को नहीं गया। वहां भी कोई देखने नहीं गया जहां सफाई नहीं होती और कूड़ा भी नहीं उठता।
मंडलायुक्त को भेजे पत्र में जीशान ने कहा है कि निस्तारण पत्र में दर्शाए गए सभी क्षेत्रवासियों का गंदगी वाले स्थान से किसी भी प्रकार का लेना-देना नहीं है। जो लोग वास्तव में सफाई न होने से पीड़ित हैं, उनके नामों का उल्लेख न होना यही जताता है कि फर्जी रिपोर्ट जान-बूझकर लगाई गई है।