फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PL Punia said, in Hrewa Will form a permanent police post

पीएल पुनिया बोले, हरेवा में बनेगी स्थाई पुलिस चौकी

Thu, 21 May 2015 11:45 PM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Thu, 21 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
PL Punia said, in Hrewa Will form a permanent police post
बृहस्पतिवार को दिन में करीब पौने बारह बजे गांव हरेवा पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया ने बिना किसी औपचारिकता के पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने पूछा कि उन लोगों ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? इस पर पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनके मोबाइल छीन लिए थे। एफआईआर की कापी देखने के बाद उन्होंने पीड़ितों से पूछा पुलिस ने किसी आरोपी को छोड़ा तो नहीं, तो बताया कि सात नाम छूटे हैं। इस पर वह पुलिस की ओर मुखातिब हुए तो पुलिस से जवाब मिला कि उन्हें विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। मारपीट की बात सामने आने पर पीड़ितों का डॉक्टरी मुआयना कराने के बारेेे मेें जानकारी ली, जवाब हां में मिलने पर संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने महिलाओं को अकेले में ले जाकर भी बात की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ितों की सुरक्षा व्यवस्था और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बोले, महिलाओं के साथ हुये कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है, लेकिन अब तक जांच में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही उजागर नहीं हुई है।
विज्ञापन


परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
पीड़ित महिलाओं के बार-बार पीएल पुनिया से अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। महिलाओं ने कहा कि गांव में पुलिस सुरक्षा हटते ही उनके परिवार के साथ आरोपी किसी भी तरह की घटना कर सकते हैं। इस पर श्री पुनिया ने पास में बैठी डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी आरपीएस यादव से गांव मे स्थाई पुलिस चौकी बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। इसके साथ गांव में पुलिस चौकी बनाने के लिए जमीन को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों से ली घटना की जानकारी
पीएल पुलिया ने न केवल पीड़ितों की बात को गंभीरता से सुना, बल्कि वह पहले ऐसे व्यक्ति रहे जिन्होंने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर उस स्थान को भी जाकर देखा जहां पर महिलाओं को नंगा करने के बाद आधा घंटे तक दबंगों ने बैठाए रखा था। यहां उन्होंने चाट का ठेला लगाने वाले राजपाल, मोबाइल की दुकान वाले जितेंद्र, मुन्ना, डॉक्टरी की दुकान चलाने वाले अवनीश और किराना की दुकान रखे बुजुर्ग मान सिंह जैसे घटना के चश्मदीदों से बात कर सत्यता को परखा।


आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगा आयोग
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि तालिबानी तरीके से महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महिला को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाना जघन्य अपराध है। बोले, इस मामले पर आयोग पूरी नजर रखेगा और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से बर्बरता करने वाले आरोपियों के साथ ही पुलिस से लड़का और लड़की को जल्द बरामद करने के निर्देश दिए हैं। जिससे उनके बयान होने के बाद स्थिति साफ  हो और पीड़ित महिलाओं के परिवार के पुरुष सदस्य जो इधर-उधर भागे घूम रहे हैं वह अपने-अपने घरों में लौट सके और पीड़ित परिवारों की जिंदगी पटरी पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed