फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pinku history- Gang disclosed , five arrested

हिस्ट्रीशीटर पिंकू गैंग का खुलासा, पांच गिरफ्तार 

Tue, 21 Jun 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Pinku history- Gang disclosed , five arrested
हिस्ट्रीशीटर पिंकू गैंग का खुलासा, पांच गिरफ्तार
 दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर पिंकू सिंह के गैंग की गिरफ्तारी का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने पिंकू समेत गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में असलहे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी ने 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने पुलिस कार्यालय सभागार में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि बीती तीन जून को कटरा क्षेत्र के गल्ला व्यापारी संजय कुमार गुप्ता से दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने 40 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कटरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी वीके मिश्रा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस के साथ एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान रेलवे स्टेशन कटरा के पास बने सरकारी आवासों के खंडहर से पांचों बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई रकम 15 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक समेत अन्य लूट व चोरी की तीन बाइक,  चार  तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस, छह खोखा, पांच मोबाइल, एक चाकू, एक सब्बल, एक सूजा, दो चाबी बरामद हुईं हैं। पूछताछ में पिंकू ने बताया कि बीती 21 मई को नयागांव महसूलपुर में फायरिंग के दौरान गोली लग गई थी, जिसके इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ एक महीने के भीतर ही थाना भमौरा (बरेली)क्षेत्र में बजाज कंपनी के कर्मचारी से लूट, कटरा क्षेत्र में खैरपुर के पास लेखपाल से लूट, बीसलपुर रोड पर लूट, बदायूं रोड पर नहर के पास लूट, पीलीभीत, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में कई लूट की घटनाओं को कबूल किया है। पकड़े गए साथियों में पंजाब के जिला बरनाला के थाना रुडे निवासी निर्मल सिंह भी है, जो कि बीती फरवरी माह में खुटार में हुई बैंक लूट में भी शामिल था। इसके अलावा नयागांव महसूलपुर निवासी गोविंद, इसी गांव का जोगिंदर और महिपाल है। इनके गैंग के एक सदस्य जलालाबाद क्षेत्र के गांव झरहर हरिपुर निवासी विकास उर्फ रिंकू की गिरफ्तारी शेष है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed