फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pilar was reeling from falling death of student

पिलर गिरने से चपेट में आई छात्रा की मौत

Sat, 02 Jan 2016 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 02 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pilar was reeling from falling death of student
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां में पिलर से बंधी डोरी से कपड़े उतारते समय अचानक पिलर गिरने से उसकी चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला झंडा कलां में रहने वाले आनंद शर्मा गांधी भवन प्रेक्षागृह में इलैक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता शर्मा आर्य महिला डिग्री में लाइब्रेरियन हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी शर्मा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे खुशी छत पर पड़ी डोरी से कपड़े उतारने गई थी। डोरी का एक सिरा छत पर ईंटों से बने एक पिलर से बंधा हुआ था। कपड़े खींचते समय अचानक पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशी की मौत से घर में कोहराम मच गया। आनंद के खुशी से छोटी एक बेटी श्रेया है। घटना के बाद आनंद के घर में लोगों का तांता लग गया। छात्रा की हुई अचानक मौत से मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed