फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opposed to the firing of mining mafia

खनन का विरोध करने पर माफिया ने की फायरिंग

Tue, 07 Apr 2015 12:04 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Tue, 07 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Opposed to the firing of mining mafia
 लोईखेड़ा मंदिर की आराजी पर अवैध खनन को लेकर रविवार की रात जमकर फायरिंग हुई है। ग्रामीणों के विरोध के चलते माफिया अपने डंपर और जेसीबी लेकर भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों और थाना प्रभारी निरीक्षक के बीच काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

बता दें कि थाने से महज दो किमी दूर दक्षिण की ओर लोईखेड़ा का प्राचीन मंदिर है, जिसके नाम करीब 350 बीघा जमीन है। भाकियू के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से चार जेसीबी और डंपरों के साथ माफिया एक आवासीय कॉलोनी के लिए मंदिर की 20 बीघा जमीन से मिट्टी का अवैध खनन करा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बिलंदापुर, पैतापुर सहित आसपास के कई ग्रामीणों ने रविवार की रात जब मंदिर की जमीन से अवैध खनन रोकने का प्रयास किया तो माफियाओं ने जमकर फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी गए तो ग्रामीणों ने एफआईआर लिखने की बात कही। मना करने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच माहौल गरमा गया, लेकिन इस पूरे मामले में थाने के एक सिपाही की संलिप्तता के संकेत मिलते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की
मीरानपुर कटरा। खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे सीज कर दिया है। खनन की सूचना पर एसआई रामनरेश सिंह बहगुल नदी पर पहुंचे। इस दौरान खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर सीज कर दिया है।

अवैध खनन न रोकने से भाकियू कार्यकर्ता खफा
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के लोईखेड़ा गांव में खनन माफिया द्वारा किए जा रहे मिट्टी के अवैध खनन को नहीं रोके जाने से खफा भाकियू (राष्ट्रवादी गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंचायत करके प्रशासन के रवैये की आलोचना की। बाद में डीएम केनाम ज्ञापन देकर खनन में लिप्त लोगों और उन्हें बढ़ावा देने वाले रोजा थाना के पुलिसकर्मियों के विरुद्घ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल भाकियू के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने बताया कि लोईखेड़ा के प्राचीन मंदिर के नाम आसपास की करीब 350 बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। खनन माफिया ने तीन-चार दिन से मंदिर की लगभग 20 बीघा जमीन से जेसीबी मशीनों के जरिए मिट्टी निकालनी शुरू कर दी। यह काम रात आठ से सुबह पांच बजे तक चल रहा है। विरोध करने पर खनन में लिप्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।

ज्ञापन में कहा गया है कि मिट्टी के अवैध खनन में नारीखेड़ा, रामापुर बरकतपुर, बाडी गांव, जिंदीनगर, बिलंदापुर, पैतापुर आदि गांवों केरहने वाले हैं और रोजा थाने का एक सिपाही उन्हें संरक्षण दे रहा है। इसलिए रोजा थाने के एसओ से रविवार की रात शिकायत किए जाने पर उन्होंने खनन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय ग्रामीणों को धमकाकर शांत कर दिया। प्रदर्शन में शकील मंसूरी, जोगेंद्र सिंह, राजेश्वर विश्वकर्मा, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed