फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nrmu collected funds for the victims of Nepal

नरमू ने नेपाल के पीड़ितों के लिए एकत्र की धनराशि

Mon, 04 May 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 04 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nrmu collected funds for the victims of Nepal
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की बैठक में नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से धनराशि भी एकत्र की।
विज्ञापन

नरमू के अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी और शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में नरमू पदाधिकारियों ने शाखा कार्यालय से लेकर मालरोड पर मिले राहगीरों, दुकानदारों और रेलकर्मियों से धनराशि मांगी। संगठन के कार्यकर्ता एक बॉक्स लेकर चल रहे थे। धनराशि देने की शुरुआत शाखा अध्यक्ष ने की। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी बॉक्स में धनराशि डाली। एकत्र धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। इस मौके पर एसपी चावला, बीएस त्रिवेदी, सुनील तिवारी, राकेश मिश्रा, सोमवीर, पीएस बिष्ट, मुनेश्वर वर्मा, रविशंकर, जितेंद्र, राकेश, नरेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राजीव, नरवीर, नेत्र पाल, विश्राम, संतोष कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed