{"_id":"57cb149b4f1c1ba4242ccc84","slug":"nri-friend-s-wife-was-also-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त और पत्नी ने की थी एनआरआई की हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त और पत्नी ने की थी एनआरआई की हत्या!
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या में उसके दोस्त मिट्ठू सिंह और पत्नी रमनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोस्त की हत्या के एक दिन बाद ही वापस दुबई जा रहे मिट्ठू सिंह को पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार को हिरासत में लेकर बंडा ले आयी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस मान रही है कि दोनों ने योजनाबद्ध ढंग से हत्या की थी। मिट्ठू की निशानदेही पर पुवायां से आगे शाहजहांपुर मार्ग पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर को भी हिरासत में ले लिया गया है।
सुखजीत की हत्या में गिरफ्तार मिट्ठू सिंह पंजाब के जनपद कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर का रहने वाला है। सुखजीत और मिट्ठू सिंह जालंधर के स्कूल में साथ पढ़े थे। दोनों गहरे दोस्त थे। इसके बाद सुखजीत इंग्लैंड और मिट्ठू सिंह दुबई जाकर काम करने लगे। अलग-अलग देशों में रहने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रही। मिट्ठू सिंह अक्सर इंग्लैंड और सुखजीत दुबई आकर एक दूसरे के यहां रुकते थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में सुखजीत अपनी पत्नी रमनदीप कौर और दो पुत्रों के साथ दोस्त के घर दुबई पहुंचा। वह मिट्ठू सिंह के पास 15 दिन तक रहा और 28 जुलाई को मिट्ठू सिंह के साथ भारत आया। इसके बाद सुखजीत का परिवार और मिट्ठू सिंह राजस्थान, आगरा, रीठा साहिब सहित तमाम पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर घूमते रहे। 15 अगस्त को सुखजीत अपने दोस्त के साथ अपने फार्म हाउस पर मां के पास बसंतापुर आ गया। इसी बीच रमनदीप कौर और मिट्ठू सिंह ने सुखजीत कौर को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। योजना के अनुसार मिट्ठू सिंह दुबई जाने का बहाना कर बसंतापुर से चला गया, लेकिन दुबई नहीं गया। एक सितंबर की रात वह बसंतापुर वापस आया। रमनदीप ने इससे पूर्व अपने पति और सास को नशीला पदार्थ दे दिया था। कुत्तों को भी पिंजरे में बंद कर ऊपर से तिरपाल डालकर ढक दिया गया। रात 10 बजे मिट्ठू सिंह दोस्त के घर पहुंचा और रमनदीप कौर के साथ मिलकर सुखजीत का गला रेतने के बाद शाहजहांपुर चला गया। रास्ते में उसने हत्या में प्रयुक्त बांका और हथौड़ा भी फेंक दिया। इसके बाद वह पंजाब चला गया। दो सितंबर को दुबई जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर शाहजहांपुर के एसपी की सूचना पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
बंडा पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों उससे गहन पूछताछ कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े कई अहम् तथ्यों की कड़ी जोड़ने की कोशिश हो रही है। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं, लेकिन कुछ वर्कआउट अभी होना शेष है। रविवार दोपहर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और हत्याकांड में शामिल रहे लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।