फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine bikes recovered from thief

तीन बाइक चोर गिरफ्तार,नौ बाइकें बरामद

Fri, 22 Sep 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
Nine bikes recovered from thief
Police officials

कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हाईवे के निकट एक खेत से नौ बाईकें बरामद की हैं। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी मिली कि चोरी की बाइकों की खरीद फरोख्त करने वाले तीन लोग कटरा की ओर से आ रहे हैं। इस पर एसआई संतोष कुमार टीम के साथ सरऊ पुलिया के समीप पहुंचे और चोरी की बाइकों पर सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम मिथलेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी लाला तेली बजरिया शाहजहांपुर, वीरेंद्र कुमार पुत्र पूरनलाल निवासी गांव चकरपुर, थाना भमोरा जिला बरेली और अमन सिंह निवासी मोहल्ला बगिया,अल्हागंज बताया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे लाइन के समीप एक खंडहर से छह बाइकें और बरामद हुईं । जिनमें  दो हीरो हांडा,पैशन,दो हीरो हांडा स्प्लेंडर,बिना नंबर की टीवीएस अपाचे,बजाज डिस्कबर बरामद हुई हैं। बरामद बाइकों के नंबरों को ट्रेस कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकें फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर,गोला,नोएडा आदि शहरों से चुराई गई हैं। पकड़े गए सभी शातिर अपराधी हैं और पहले भी चोरी की बाइक बरामद होने पर अन्य थानों की पुलिस और क्र्ताइम ब्रांच द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed