फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Negligence in duty suspended four cleaning workers

ड्यूटी में लापरवाही पर चार सफाई कर्मी निलंबित

Mon, 15 Jun 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
गांवों में सफाई कार्य को तैनात कर्मचारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। चार गांवों में पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में वहां के सफाई कर्मी गैरहाजिर पाए जाने पर डीपीआरओ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबित सफाई कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बंडा ब्लॉक के बसंतापुर गांव में उमेश कुमार, गांव ढुकरी बुजुर्ग में धन्नू लाल, तिहार ऐंजनपुर में शिशुपाल और सिंधौली ब्लॉक के महुराईन गांव में अनिल कुमार सफाई कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हैं। इनके कामों की संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत स्तर से स्थलीय जांच कराने पर पता चला कि उमेश पिछले चार माह से, धन्नू लाल तीन माह से, शिशुपाल छह माह से और अनिल कुमार पिछले 11 माह से अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि अनुपस्थित सफाई कर्मचारी अपना वेतन मांग पत्र भी नियमित रूप से कार्यालय में जमा नहीं कर रहे हैं। संबंधित कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी से गैरहाजिर रहना कर्मचारी आचरण नियमावली में निहित प्रावधानों के विपरीत है। इसी आधार पर चारों सफाई कर्मियों को पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि निलंबित सफाई कर्मचारियों को संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध किया गया गया है। साथ ही सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को चारों मामलों में विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निलंबित सफाई कर्मियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता का तभी भुगतान होगा जब वे इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि निलंबन अवधि में अन्य किसी रोजगार अथवा व्यापार में संलग्र नहीं हैं।

संविदा सफाई कर्मियों ने मांगा संशोधित वेतन
शाहजहांपुर। खुटार नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मचारियों का शिष्टमंडल सोमवार को सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव नरेश चंद्र प्रेमी के नेतृत्व में एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव से मिला। उन्होंने एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन देकर शासन से अनुमन्य संशोधित वेतनमान दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासन ने न्यूनतम वेतन 5200 के साथ 1800 रुपये ग्रेड वेतन और समय-समय पर देय महंगाई भत्ता की धनराशि जोड़कर भुगतान की स्वीकृति दी है, लेकिन खुटार नगर पंचायत में इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन के साथ स्थानीय निकाय निदेशालय के संयुक्त सचिव सुधीर सिंह चौहान के स्तर से जारी आदेश की प्रति भी नत्थी की गई है। ज्ञापन देने वालों में पातीराम, सुरेश कुमार, रवि कुमार, सोनपाल, गोविंद, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed