{"_id":"56dfbf4c9a69b62225cf8939e459706a","slug":"murder-accused-of-robbery-with-pistol-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, लूट का आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या, लूट का आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही क्षेत्र के गांव निघुईया में आठ महीना पहले भैंस लूट की कोशिश में लाल बहादुर की हत्या करने वाले शातिर अपराधी इस्लाम को कोतवाली पुलिस ने निगोही पुलिस के सहयोग से रविवार को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की बाइक और पुलिस का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव निघुईया में रहने वाले लाल बहादुर की 15 फरवरी 2015 को क्षेेत्र के शातिर अपराधी इस्लाम ने भैंस लूट का कोशिश की थी। लालबहादुर के विरोध करने पर इस्लाम ने छुरी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस काफी दिनों से हत्या का सुराग लगाने में लगी हुई थी। निगोही पुलिस के सहयोग से कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस्लाम शहर में घूम रहा है। कोतवाली पुलिस ने राजघाट चौकी के पास से दोपहर करीब 11.30 बजे इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। तलाश लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, पुलिस का फर्जी आईकार्ड और चोरी की बाइक बरामद हुई है। इस्लाम ने पुलिस के सामने लाल बहादुर की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसके खिलाफ निगोही और सिंधौली थाने में लूट और डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने बाद जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल केके तिवारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह, निगोही एसओ वीके मिश्रा, हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार शामिल हैं।