फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Moved into electoral rivalry Poles, eight injured

चुनावी रंजिश में चले डंडे, आठ जख्मी

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर/ कलान।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर/ कलान। Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Moved into electoral rivalry Poles, eight injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
- दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के नयागांव शहबेगपुर गांव में सोमवार की सुबह चुनावी रंजिश को लेकर चले लाठी-डंडों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बीते प्रधानी चुनाव में गांव के अजय कुमार ने पूर्व प्रधान गंगादीन को हरा दिया था, तब से दोनों पक्षों में विवाद रहता है। अजय पक्ष के ओमपाल की भैंस सुबह खूंटे से बंधी हुई थी, तभी गंगादीन के भैंसें ने ओमपाल की भैंस पर हमला करके उसका सींग तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। हमले में ओमपाल, रामकुमारी, मुन्ना लाल, गुड्डी, महेश, रूबी, कुलदीप और श्रीदेवी घायल हो गईं। पुलिस ने अजय पक्ष की तरफ से बडे़ लल्ला की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष आशीष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed