{"_id":"589494644f1c1b5d21e800bb","slug":"misconduct-by-two-teenagers-try","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरियों से दुराचार की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर बकरी चरा रहीं दो किशोरियों को पड़ोसी गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया और उनसे दुराचार की कोशिश की। किशोरियों के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरियों के पिता शाम को थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि उनकी बेटियां दोपहर के वक्त नदी किनारे बकरी चरा रही थीं। तभी पड़ोसी गांव के दो युवक वहां पहुंचें और दोनों किशोरियों से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने किशोरियों को दबोच लिया और खेत में खींचकर ले गए। एक किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन