फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Masons killed by falling construction house visor

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Fri, 18 Dec 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 18 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Masons killed by falling construction house visor
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द में बृहस्पतिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से उसकी चपेट में आकर राजमिस्त्री 32 वर्षीय आजाद की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले सुनील ककरा खुर्द में मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनका मकान थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी आजाद पुत्र साबिर बना रहे थे। चार दिन पहले ही आजाद ने मकान की बाहरी दीवार पर छज्जा डाला था। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे आजाद अकेले ही छज्जा खोलने लगे। अचानक छज्जा भरभराकर आजाद के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में आकर आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों के बाहर आ गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मलवा हटाकर आजाद के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चार दिन पहले ही डाला था छज्जा
आजाद करीब एक महीने से सुनील के मकान का निर्माण कर रहे थे। उन्होंने चार दिन पहले ही मकान के बाहरी हिस्से में छज्जा डाला था। आजाद सुबह मंडी से मजदूरों को लेने गए, लेकिन कोई मजदूर नहीं मिलने पर वह अकेले ही छज्जा खोलने लगे। छज्जा काफी भारी था जो कि चार दिन में पक नहीं पाया था। छज्जे के नीचे का ढूला खोलते समय आजाद उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद के घर में मचा कोहराम
आजाद की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मां नन्ही बिटिया और पत्नी नसरीन तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गईं। दोनों ने आजाद का शव देखा तो बिलख-बिलख कर रोने लगे। मृतक के आठ वर्षीय बेटी फूलबी, छह वर्ष का बेटा असलम और चार वर्ष का तसलीम है। पिता साबिर बेटे की मौत से टूट गए हैं। आजाद छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed