फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married destroyed in suspicious circumstances of death

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married destroyed in suspicious circumstances of death
मोहल्ला सुभाषनगर में शुक्रवार सायं करीब तीन बजे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान उसकी सास व ददिया सास ही घर में मौजूद थे। वे भी आग से घिरी बहू को छोड़ बाहर भाग निकलीं। मोहल्लेवालों की सूचना पर वहां पहुंचे सिपाही ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। घटना की सूचना मायके वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ले के रमेश मिश्रा के तीन बेटों में बड़े सोनू मिश्रा की शादी करीब तीन साल पहले अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी होमगार्ड नरेश की 22 साल की बेटी शिल्पी से हुई थी। उक्त दंपत्ति के अभी कोई संतान नहीं है। शुक्रवार को धुआं उठता देख मोहल्ले के लोग जब उस ओर गए तो वहां शिल्पी आग की लपटों से घिरी धू-धू कर जल रही थी। घर में किसी के मौजूद न होने से मोहल्ले के लोग भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि आग की घटना के बाद घर से भागी शिल्पी की सास रितू मिश्रा पड़ोस के ही घर में मौजूद थीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह अपनी सास के साथ छत पर थी और घर में कोई मौजूद नहीं था। उन्हें नहीं मालूम कि आग कैसे लगी? करीब आधा घंटे बाद जब सिपाही वहां पहुंचा तो शरीर जलने के साथ ही वहां पड़े बेड समेत अन्य वस्तुएं भी जल रही थीं। सिपाही ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शव समेत सभी कुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed