{"_id":"579f874a4f1c1b56152b92bf","slug":"mahila-ke-hatyaaropee-ne-khud-ko-golee-se-udaaya-woman-shot-dead-himself-by-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के हत्यारोपी ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के हत्यारोपी ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मृतक गीता
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ थाना क्षेत्र हरिहरपुर में रविवार को गीता को गोली मारने वाला रवींद्र घायल अवस्था में गांव से आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में सोमवार को जख्मी पड़ा मिला। उसके सिर में दाहिनी तरफ गोली लगी है। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उधर, गीता की बहन सरला ने रवींद्र और उसके रिश्तेदार रोजा क्षेत्र के गांव वनतारा निवासी मैकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
दोपहर करीब दो बजे घटना में नाटकीय मोड़ आ गया। पुलिस को सूचना मिली कि गीता का हत्यारोपी खेत में जख्मी हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गांव के उत्तरी दिशा में इंद्रपाल के धान के खेत में रवींद्र पड़ा था। उसके सिर की दाहिनी कनपटी से ऊपर गोली लगी थी। उसके पास में ही 32 बोर का एक कारतूस पड़ा मिला। रवींद्र बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
32 बोर के तमंचे से गीता के भी मारी गई थी गोली
सोमवार को पुलिस ने गीता के कातिल की छानबीन की तो उसे घटनास्थल से कुछ दूर 32 बोर का एक कारतूस और एक खोखा पड़ा मिला। रवींद्र के पास से भी 32 बोर का कारतूस मिला है, लेकिन वहां से तमंचा गायब है। पुलिस का मानना है कि तमंचे को किसी ग्रामीण ने गायब कर दिया होगा।
विज्ञापन
दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा
शादी से पहले गीता ज्यादातर अपनी बहन सरला के घर हरिहरपुर में ही रही थी। गांव में चर्चा है कि रवींद्र शादी से पहले गीता से एक तरफा प्रेम करता था। शादी होने के बाद बात खत्म हो गई। पति की मौत के बाद गीता फिर से अपनी बहन के यहां रहने आ गई। रवींद्र के मन में फिर से प्रेम जाग गया, लेकिन गीता को यह मंजूर नहीं था। इसी के चलते रवींद्र ने घटना को अंजाम दिया था।
दोनों आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट
सरला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 30 वर्षीय गीता की शादी कांट क्षेत्र के गांव गंधार निवासी संतोष से हुई थी। दो साल पहले संतोष की बीमारी से मौत हो गई थी। संतोष के नाम 22 बीघा जमीन गीता और उसके दो वर्षीय बेटे के नाम दर्ज हो गई थी। ससुराल वाले जमीन अपने नाम कराने को लेकर गीता को तंग करने लगे। करीब 12 दिन पहले वह गीता को अपने पास ले आई थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह पशुओं को चारा डाल रही थी और गीता खाना बना रही थी, तभी गांव का रवींद्र अपने रिश्तेदार मैकू के साथ घर में आया और उसकी बहन के सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जिला अस्पताल में गीता ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी के परिवार वाले घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था आरोपी की तलाश की जा रही थी, दोपहर में सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपने आप को गोली मार ली है और वह खेत में पड़ा हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
- वीरेंद्र सिंह चौहान, एसओ सेहरामऊ दक्षिणी