फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Looking over groom's age Has refused to marry

दूल्हे की उम्र ज्यादा देख किया शादी से इंकार

Sun, 06 Dec 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Looking over groom's age Has refused to marry
द्वारचार के समय दूल्हे की उम्र ज्यादा देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कई घंटे तक वर और वधू पक्ष के लोगों में बातचीत का दौर चला, लेकिन लड़की के शादी करने को तैयार नहीं होने पर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री की शादी पास के ही एक गांव में 30 वर्षीय युवक के साथ तय की थी। शनिवार को दिन में बारात पहुंचने के बाद दोपहर में द्वारचार की रस्में पूरी हो रही थीं। इसी बीच दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के मना करने से शादी की रस्मों को रोक दिया गया और दोनों पक्षों में बातचीत होने लगी। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद भी किशोरी के शादी करने को तैयार नहीं होने पर बारात लौट गई। बताया जाता है कि किशोरी का पिता शराबी प्रवृत्ति का है, जिस कारण उसने नाबालिग लड़की की शादी तय कर दी थी। गांव के तमाम लोगों ने उसे नाबालिग पुत्री की शादी करने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। उधर, चर्चा है कि दूल्हे की शादी पहले हो चुकी थी, लेकिन पत्नी की मौत हो जाने के कारण वह दूसरी शादी कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed