फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers in Puwayan Bull fight in

पुवायां में वकील सिपाही में मारपीट

Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lawyers in Puwayan Bull fight in
पुवायां तहसील परिसर में मामूली विवाद को लेकर गांव भटिउरिया निवासी वकील सौरभ यादव और गारद ड्यूटी पर तैनात सिपाही रिषि कुमार के बीच मारपीट हो गई। घटना से नाराज वकील भारी संख्या में कोतवाली जा पहुंचे और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच हॉट टॉक भी हुई।
विज्ञापन

वकील सौरभ यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह तहसीलदार से मिलने जा रहे थे। कोषागार के पास से निकलने पर सिपाही रिषि कुमार ने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही की राइफल में लगी संगीन से उनकी पीठ में चोट भी लग गई। उधर, सिपाही का आरोप था कि कोषागार की ओर से निकलने पर टोकने पर वकील ने गाली गलौज कर दिया। इस दौरान वकील और कुछ अन्य लोगों से उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही वकील उत्तेजित हो उठे। भारी संख्या में वकील कोतवाली पहुंचे और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा, तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा भी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। अधिकारियों ने वकीलों से मामले में समझौता कराकर बात समाप्त करने को कहा, लेकिन वकील रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े रहे। चार घंटे तक मचे झमेले के बाद वरिष्ठ वकीलों और अधिकारियों के बीच वार्ता में सिपाही के माफी मांगने पर मामले को समाप्त कर देने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही ने वकील से माफी मांग ली। सिपाही का कहना था कि उसने आम आदमी समझकर सुरक्षा की दृष्टि से वकील को कोषागार की ओर से निकलने को मना किया था।  सिपाही के माफी मांगने के बाद वकील वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed