{"_id":"5b84450142c7924655336c19","slug":"internet-services-disrupted-in-banda-after-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में बवाल के बाद रोकी गईं इंटरनेट सेवाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंडा में बवाल के बाद रोकी गईं इंटरनेट सेवाएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा में शनिवार को दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद अफवाहें फैलने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि अफवाहों के कारण इंटरनेट बंद कराया गया था लेकिन स्थिति सामान्य होते ही सोमवार दो बजे इसे फिर शुरू करा दिया गया। सोशल साइटों की सघन निगरानी कराई जा रही है।
इंटरनेट पर रोक से बीएसएनएल की ब्रॉड बैंड सेवा समेत अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों केे नेटवर्क से व्हॉट्सएप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया सेवाएं रविवार रात से ठप हो गईं। एक निजी कंपनी के उपभोक्ताओं को रविवार देर रात से नेट सेवाएं रोके जाने के मेसेज मिलने लगे। सोमवार को बैंकों समेत कई सरकारी विभागों के कार्यालयों और साइबर कैफे का कामकाज पर भी इसका असर हुआ।
इंटरनेट सेवाओं में गड़बड़ी रविवार दोपहर से शुरू हो गई। बीएसएनएल की नेट सेवाएं शुरुआत में करीब दो घंटे तक धीमी गति से चलीं लेकिन शाम चार बजे से नेट कनेक्टिविटी बंद हो गई। हालांकि कुछ निजी टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं धीमी गति से जारी रहीं। सोमवार दोपहर बाद नेट सेवाएं बहाल हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।