{"_id":"57e532c94f1c1b0e27a822a3","slug":"in-pursuit-of-jewelery-lost-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने करने के चक्कर में जेवर गंवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोगुने करने के चक्कर में जेवर गंवाए
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेवर दोगुने करने का झांसा देकर एक ठग नगर की एक महिला से जेवर लेकर चंपत हो गया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। ठगी का शिकार महिला के परिवार के लोग ठग का खुद ही पता लगाने में जुटे हुए हैं।
नगर के निगोही रोड निवासी मुन्नालाल मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। मुन्नालाल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उनके घर आकर रहने लगा। ठग किस्म का यह व्यक्ति खुद को बाराबंकी के पास एक धर्मस्थल का कार्यकर्ता बताता था और पैंट शर्ट के अंदर पीले कपड़े पहने रहता था। मुन्नालाल बृहस्पतिवार को मजदूरी करने गया था। इसी बीच ठग उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को जेवर दोगुने करने का लालच दिया। मुन्नालाल की पत्नी ने परख के लिए उसे पुत्री के कानों की बालियां और अपने कुंडल, पायल आदि दे दीं। मंत्र पढ़ने का बहाना कर ठग वहां से जेवर लेकर चंपत हो गया। ठग जहां रहता था वहां के लोग भी उसके घर के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।