फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hdpe Rs seven lakh in the name of the ground , five on the report

जमीन के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 20 Mar 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महाऊ महेश निवसी नवीन चंद्र पांडेय की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नवीन चंद्र पांडेय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब नौ माह पहले पुवायां क्षेत्र के गांव सुनरिया निवासी पंकज पांडेय हाल निवासी निगोही रोड निवासी पंकज पांडेय ने एक प्लाट का सौदा दस लाख रुपये में किया था। जिसमें सात लाख रुपये पेशगी देने की बात हुई। जिसमें चार लाख रुपये तय समय पर दे दिया गया, बाकी की बचे तीन लाख रुपये पंकज के पिता रामनाथ पांडेय और दोस्त दीपक भटनागर को दे गई थी। इस मामले में तय समय पर पंकज ने रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचे। संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद जा रहा था। बाद में रुपये वापस मांगने पर पंकज, रामनाथ, दीपक और दो अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed