{"_id":"4310d894fc7a2c90338f2bd51e2b796d","slug":"froud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले ईंट भठ्ठा प्रोप्राइटर रेहानत अली ने बरेली के इंजीनियर साबिर परवेज पर करीब 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेहानत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना सिंधौली क्षेत्र में गांव गोरारायपुर के पास उनकी मेसर्स सकलैनी ब्रिक फील्ड के नाम से भठ्ठा है। उनका कार्यालय मोहल्ला बाडूजई में बना हुआ है। बरेली की आकाशपुरम् कॉलोनी में एसएस कांस्ट्रेक्शन के इंजीनियर साबिर परवेज एक अक्तूबर 2011 को उनके ऑफिस आए और कहा कि उन्हें शहर में कई अस्पताल और स्कूल बनाने के लिए ठेके मिले हैं, जिसके लिए ईंटों की जरूरत है। बातों में आकर रेहानत से रेट तय कर ईंट सप्लाई करने की हामी भर दी। दोनों के बीच तय हुआ कि पेमेंट छठे और 12वें महीने में होगा। इस बीच कई पेमेंट भी हुए। इसके बाद इंजीनियर ने बाद में बीस लाख रुपये का पेमेंट फंसा दिया। जिसे मांगने पर इंजीनियर टालमटोल करने लगा। इसी बीच 11 जनवरी को उन्होेंने इंजीनियर से अपने रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पता चला है कि इंजीनियर कार्यालय बंद करके पटना भाग गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी है।