फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fowler gang arrested two Luterin

बहेलिया गिरोह की दो लुटेरिन गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fowler gang arrested two Luterin
बहेलिया गिरोह की दो लुटेरिन गिरफ्तार
ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से लूट और छिनैती करने वाली दो महिलाओं को मंगलवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास लूटा गया एक मंगलसूत्र भी बरामद हुआ। जीआरपी एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार फैक्ट्री एस्टेट निवासी दीपक कुमार की बहन कुसुमलता के गले से दोनों महिलाओं ने मंगलसूत्र खींच लिया। कुसुमलता के शोर मचाने पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास मंगलसूत्र भी बरामद हो गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मूलरूप से राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं, और बहेलिया घुमंतू जाति से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान में ये पुवायां क्षेत्र के गांव हरैया में रह रही हैं। पकड़ी जाने वाली महिलाओं में ममता पत्नी रमेश और सोनवती पुत्री कृपाल हैं। दोनों ने बताया कि वे महिला यात्रियों की चेन, पर्स छीनकर अपने साथ स्टेशन पर घूम रहे बच्चों को थमा देती हैं। ये बच्चे लूटा गया सामान लेकर निकल जाते हैं। किसी को शक होने पर तलाशी लेने पर महिलाओं के पास कुछ नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि इनके परिवार के पुरुष बाबरिया गिरोह की तरह लूट और डकैती की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। वर्तमान में गिरोह की सात-आठ महिलाएं और बच्चे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में रह रहे हैं। इस गिरोह का संचालन राजकुमारी पत्नी बबलू निवासी अलवर हाल निवासी मोहल्ला गदियाना करती है, जिसकी जीआरपी को तलाश है। इन महिलाओं के परिवारों के पास काफी संपत्ति हैं, जिसमें महंगी गाड़ियां और खेती आदि शामिल हैं। ये संपत्ति इन्होंने लूट और छिनैती करके बनाई हैं। लोगों को धोखा देने के लिए गिरोह के सदस्य गांव में बटाई पर खेती करते हैं। जीआरपी ने दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed