फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fish rob man injured in firing

मछली लूटने के लिए हुई फायरिंग में युवक घायल

Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fish rob man injured in firing
क्षेत्र के गांव मियांपुर गौटिया में शुक्रवार को दो मछुआरों से ग्रामीणों ने मछली और नगदी लूट ली। इसके विरोध में रात में मछुआरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें गांव के चौकीदार विष्णु के 22 वर्षीय बेटे के गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव ढकिया परवेजपुर निवासी अवधेश कुमार पाल ने सिवई नाले में मछली का शिकार करने का ठेका लिया है। शुक्रवार की दोपहर गांव के रोशन और झब्बू मछली का शिकार कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने हमला बोलकर 15 किलो मछली और चार हजार रुपये लूट लिए। इससे बौखलाए रोशन और झब्बू ने रात करीब आठ बजे सेवई नाले के पास ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे मछली का शिकार कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उस वक्त गांव के चौकीदार विष्णु का बेटा शेरा नाले के किनारे शौच कर रहा था। फायरिंग होने पर वह भी भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान एक गोली शेरा की जांघ में लगी और वह गिर गया। मौके से आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। विष्णु की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed