{"_id":"56169fc8664cf8b2276e24cfd80c3dcb","slug":"fight-with-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में प्रधान के साथ मारपीट, दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुटार में प्रधान के साथ मारपीट, दी धमकी
खुटार।
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरनहाई के प्रधान रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को गांव की कलावती, रमाकांत, भगवानदीन आदि उसके घर आए थे। इसी दौरान मनरेगा कार्य कराने से संबंधित एक कर्मचारी भी अपने भाई के साथ उनके घर आ पहुंचा। उसने कलावती आदि से इंदिरा आवास बनवाने के नाम पर दो-दो हजार रुपये मांगे। उनके विरोध करने पर कर्मचारी ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उक्त ने उसे भी पीट दिया। प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।