{"_id":"591072074f1c1b6002851189","slug":"divorce-from-first-second-refusal-preparation-of-marriage-from-third","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से तलाक, दूसरी ने किया इंकार, तीसरी से निकाह की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली से तलाक, दूसरी ने किया इंकार, तीसरी से निकाह की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री सहित तमाम अधिकारियों से गुहार
बोली : अब तो योगी बाबा से ही न्याय की आस
पहली बीबी से फोन पर तलाक कहने के बाद युवक ने दूसरी से निकाह की तैयारी की तो उसने मामला जानने के बाद निकाह से इंकार कर दिया। अब युवक तीसरी जगह निकाह की तैयारी कर रहा है। उसकी पहली बीवी ने कहा कि अब योगी बाबा से ही न्याय की आस है। परेशान महिला ने मुख्यमंत्री सहित तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार की है।
खुटार के गांव रुजहा खुर्द निवासी मोहम्मद यूसुफ की 27 वर्षीय पुत्री मैनाज का निकाह नौ अप्रैल 2012 को पीलीभीत के माधौटांडा निवासी अलीशेर से हुआ था। मैनाज का आरोप है निकाह के बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं। इस दौरान उसे दो बच्चे भी हुए। ज्यादा परेशान किए जाने पर वह मायके चली आई। पिता ने कई बार पंच फैसला कराया, लेकिन ससुराल के लोेग ज्यादा दहेज की मांग पर अड़े रहे। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। परिवार न्यायालय में सुलह समझौते की बात चली तो तीन अक्तूबर 15 को सुलह हो गयी और 12 अक्तूबर 15 को पति अलीशेर उसे विदा करा ले गया।
ससुराल जाते ही उसे कम दहेज लाने और पुलिस से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं करा पाने के ताने दिए जाने लगे। अगस्त 16 में अलीशेर से उसे मायके छोड़ गया। जनवरी में अलीशेर ने उसे मोबाइल पर तलाक कह दिया और कहा कि वह दूसरा निकाह करने जा रहा है। खीरी के थाना पलिया के गांव नतवारा से अलीशेर का दूसरा निकाह होने की जानकारी पाकर वह पिता को लेकर नतवारा गई और पूरा मामला बताया। जिस लड़की से अलीशेर का निकाह होने वाला था, उसने सारा वाकया जानकार निकाह से इंकार कर दिया। आरोप है कि अब अलीशेर पीलीभीत से निकाह करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
मैनाज ने मामले की शिकायत खुटार पुलिस से की तो पुलिस ने गांव जाकर उसके बयान दर्ज किए। सोमवार को मैनाज पिता के साथ फिर थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार की। मैनाज का कहना है कि फोन पर दिया गया तलाक वह कतई नहीं मानती है। मैनाज ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ इफ्तेखार अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
तीन एकड़ जमीन बेचकर की लड़कियों की शादी
मैनाज के मामले को लेकर बेहद परेशान है पिता यूसुफ
मैनाज के पिता मोहम्मद यूसुफ का कहना है कि उसके पांच पुत्रियां हैं, पुत्र नहीं है। उसने पांचों पुत्रियों की शादी के लिए अपनी जीविका का आधार तीन एकड़ जमीन बेच दी और सभी पुत्रियों के निकाह में भरपूर खर्च किया ताकि पुत्रियों के ससुराल वालों को कोई शिकवा न रहे। मैनाज को फोन पर तलाक कहे जाने और दामाद के दूसरे निकाह की कोशिश करने से वह बहुत परेशान है।
मैनाज का दर्द जान निकाह से किया इंकार
मैनाज के अनुसार पति के दूसरा निकाह करने की जानकारी पाकर वह गांव पतवारा पहुंची और जिस लड़की से अलीशेर निकाह की तैयारी कर रहा था, उसे और उसके परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी तो लड़की ने ऐसे युवक से निकाह से इंकार कर दिया जो पहली पत्नी को परेशान कर फोन पर तलाक की बात कह चुका हो। मैनाज के अनुसार पतवारा की लड़की और उसके परिवार ने उससे पूरी सहानुभूति जताई।