{"_id":"d2f68b7f33bdb23bcc5621d7c7812d57","slug":"district-badr-imposed-on-delinquent-punk-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर अपराधी पर लगाया गुंडा एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला बदर अपराधी पर लगाया गुंडा एक्ट
शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीमार मां से मिलने आए जिला बदर अपराधी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। जिला बदर होने के बावजूद जिले की सीमा में प्रवेश पर करने पर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
शहर के मोहल्ला जियाखेल के आशीष गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण को जनवरी में जिला बदर कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक उसे जिले की सीमा के बाहर छोड़ा भी गया था। साथ ही निश्चित समय सीमा के अंदर जिले में प्रवेश न करने की ताकीद भी की गई थी। बावजूद इसके आशीष के शहर में आने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। इस पर एसएसआई एसके वाजपेयी, एसआई दिलीप कुमार और सिपाही पुष्पेंद्र कुमार ने उसके घर पर दबिश दी और सोमवार को 11 बजे के करीब आशीष को उसके घर से पकड़ लिया। आशीष पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।