फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Disclose in five days , otherwise the movement

पांच दिन में हो खुलासा, नहीं तो आंदोलन

Fri, 22 Jan 2016 08:17 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 22 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Disclose in five days , otherwise the movement
विहिप नेता के भाई पप्पू की हत्या के एक माह बाद भी पुलिस की ओर से हत्यारों का खुलासा न किए जाने से नाराज सांसद कृष्णा राज ने शुक्रवार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पांच दिनों में मामले का खुलासा न हुआ तो आंदोलन ही अंतिम विकल्प होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर अब एक तरह से क्राइम हब बन गया है।
विज्ञापन

सांसद शुक्रवार को गांव मजीदापुर में पप्पू श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची और परिवार के लोगों से वार्ता की। बता दें कि गत 18 दिसंबर की शाम सात बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जाते समय पप्पू श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 19 दिसंबर को एसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को  घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था। गांव मजीदापुर के तीन लोगों को पुलिस ने लगभग 10 दिन तक हिरासत में रखा, लेकिन हत्या से संबंधित कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। मृतक की पत्नी ने सांसद को बताया कि वह एसपी से मिलने गई तो उसे भगा दिया गया। मृतक के भाई अनूप ने आरोप लगाया कि वह सीओ से लगातार मिलकर भाई के हत्यारों का पता लगवाए जाने की मांग करता रहता है लेकिन इसे ही उल्टे एक बार धमकाया गया कि ज्यादा उकताने पर मृतक के भाई को ही जेल भेज दिया जाएगा। पप्पू के परिवार के लोगों ने मामले की जांच पुवायां पुलिस से हटाकर अन्य थाने अथवा क्राइम ब्रांच से कराए जाने की मांग भी की। सांसद ने एसपी से फोन पर वार्ता कर हत्याकांड के जल्द खुलासे को कहा।  इस दौरान सत्यभान भदौरिया, देवेश गुप्ता, अवनीश सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मृतक का भाई विहिप में विभाग संगठन मंत्री
पुवायां। पप्पू श्रीवास्तव की हत्या के मामले में एक माह बाद भी खुलासा नहीं होने और परिवार के लोगों के पुलिस पर धमकी देने के आरोप के बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पप्पू का भाई विवेक श्रीवास्तव काफी समय तक विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपतराम के साथ संगठन का काम देख चुके हैं और वर्तमान में विहिप के लुधियाना क्षेत्र के विभाग संगठन मंत्री हैं। भाई की हत्या में पुलिस की लापरवाही को देख विवेक ने मामले की जानकारी चंपतराम को देकर मदद की गुहार की। इसके बाद चंपतराम ने सांसद कृष्णाराज और भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना को फोनकर पुलिस से वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करवाए जाने की बात की। विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वह गृहमंत्री से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।

संदेह के आधार पर पकड़े गए लोगों की बिक गई जमीन
पुवायां। गांव के लोगों ने सांसद कृष्णाराज को बताया कि पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के लगभग एक दर्जन लोगों को पकड़ा था और उन्हें कई दिन तक थाने में पूछताछ के लिए बिठाए रखा गया। उन लोगों को थाने से छूटने के लिए जमीन बेचनी पड़ी तो कुछ ने दूसरे लोगों से कर्ज लेकर पिंड छुड़ाया। सांसद ने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी से कहा कि इस मामले की भी जांच की जानी चाहिए कि पकड़े लोग निर्दोष थे तो कई दिन तक हवालात में क्यों बंद रहे और इस दौरान बंद लोगों पर भारी कर्ज किस कारण चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed