फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delhi Congress leader shot dead in injuries

गोली से घायल कांग्रेसी नेता की दिल्ली में मौत

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा उर्फ रिंकू की बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर 19 मार्च की शाम खेत से लौटते समय उन पर ताऊ वेदप्रकाश मिश्रा और उनके बेटे विकास मिश्रा ने रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अजय का अपने ताऊ के बेटे विकास से पिछले डेढ़ साल से मनमुटाव चल रहा था। प्रधानी के चुनाव में अजय ने अपने छोटे भाई विजय मिश्रा को मैदान में उतारा था। जबकि विकास गांव की मंजरी देवी को चुनाव लड़ा रहे थे। विजय प्रधानी का चुनाव जीत गया। इसी को लेकर विकास रंजिश मानने लगा था। घटना से आठ दिन पहले तालाब में चल रहे मनरेगा कार्य को लेकर अजय और विकास के बीच विवाद हुआ था। 19 मार्च की शाम करीब छह बजे खेत से लौटते समय अजय पर हमला कर दिया गया। अजय के चार गोलियां लगी थी। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा थ। वहां बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे रिंकू ने दम तोड़ दिया। इस मामले में रिंकू के पिता की तरफ से विकास, उसके पिता वेदप्रकाश, बृजेश और निर्दोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विकास और निर्दोष को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि वेदप्रकाश और बृजेश फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed