{"_id":"c92380f2164210f39ba8f39b1e1efd3a","slug":"cut-off-from-dandy-in-shahjahanpur-spouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में बांका से काट डाले पति-पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर में बांका से काट डाले पति-पत्नी
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बेला छेदा में मंगलवार रात 45 वर्षीय रामलड़ैते मिश्र और उनकी पत्नी 42 वर्षीय प्रभा देवी की बांका से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक रामलड़ैते के बड़े भाई शिवशंकर ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अपने पुश्तैनी गांव अटसार के चार लोगों और बेला छेदा के तीन लोगों सहित सात के खिलाफ रंजिशन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने पति-पत्नी की हत्या के बाद उनको गोली भी मारी। पुलिस पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि सही बात का पता चल पाए। एएसपी देहात आशाराम यादव ने मौका-मुआयना कर सीओ पुवायां उमेश शर्मा और पुवायां के कोतवाली प्रभारी एके सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव अटसार में सिपाही लाल और उनके चचेरे भाई वेद प्रकाश की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी। इसमेें गांव के ही शिवशंकर को नामजद कराया गया था। मामले में शिवशंकर के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हुई थी। शिवशंकर के बहनोई उमेश चंद्र मिश्र पुवायां के गांव बेला छेदा में रहते हैं। उनकी दो चचेरी बहनें भी बेला में रहती हैं। जिला बदर होने के बाद शिवशंकर भी बेला छेदा आकर रहने लगे। उन्होंने गांव में जमीन खरीदी और खेत में ही मकान बना लिया। बाद में शिवशंकर के छोटे भाई रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी भी शिवशंकर के साथ ही आकर रहने लगे। रामलड़ैते की पत्नी प्रभा की शादी पहले दूसरी जगह हुई थी लेकिन बाद में वह बतौर पत्नी रामलड़ैते के साथ रहने लगीं।
शिवशंकर के अनुसार मंगलवार रात वह अपने बड़े पुत्र अनुज के साथ मकान की छत पर लेटे थे। बरामदे में उनकी पत्नी रन्नो देवी, पुत्र पारस और दो पुत्रियां राखी और चांदनी कमरे के अंदर थीं। आंगन के पास रामलड़ैते और उनकी पत्नी लेटे थे। लगभग एक बजे गांव अटसार के ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, आनंद प्रकाश, अवनीश कुमार और गांव बेला छेदा के वीरेंद्र कुमार, रामबिहारी और सुआलाल आदि घर में घुस आए। अवनीश और आदित्य ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जबकि शेष लोगों ने बांका से प्रहार कर रामलड़ैते और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। बकौल शिवशंकर, उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने उन पर भी फायर झोंक दिया, जिस पर वह जान बचाकर भाग निकले। उनका कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने दोनों को पांच गोलियां भी मारीं।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी देहात आशाराम यादव, सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने रात में ही मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन चले हुए बुलेट और रामलड़ैते के कमरे से तमंचा बरामद किया है।
शिवशंकर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को मौके से कई क्लू हाथ लगे हैं। पुरानी रंजिश सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
- आशाराम यादव, एएसपी देहात शाहजहांपुर