फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chori

शिक्षक के बंद घर से लाखों की चोरी

Thu, 08 Jan 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
chori
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रहने वाले शिक्षक मतलूब उल्ला खां के बंद घर से बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी चुरा ली। शिक्षक परिवार के साथ शहर में एक शादी में शामिल होने गए थे। उनकी तरफ से थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मतलूब उल्ला खां इस्लामियां इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक हैं। बुधवार को मोहल्ला जलालनगर बजरिया में रहने वाले उनके भांजे सलमान की शादी थी। मतलूब रात करीब नौ बजे घर में ताला डालकर परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होेने टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे एक मैरिज लॉन में गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो ताला खोलकर अंदर जाना चाह, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मतलूब मोहल्ले वालों के साथ पड़ोस के घर से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने अंदर से लगी मुख्य दरवाजे की कुंडी खोली। उन्होंने देखा कि चोर अंदर के कमरे में खिड़की तोड़कर दाखिल हुए और अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नगदी निकाल ले गए। मतलूब उल्ला के मुताबिक चोर 60 हजार रुपये, दो सोने के सेट और चार चूड़ियां ले गए। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। चोरी की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन



दो घंटे के अंदर हुई चोरी
मतलूब उल्ला परिवार के साथ करीब नौ बजे घर में ताला डालकर निकले थे। वह करीब 11 बजे वापस आ गए। दो घंटे के अंदर चोरी को अंजाम देने वाला कोई आसपास का ही हो सकता है। शिक्षक को परिवार के साथ जाते हुए देखने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों को यह भी मालूम था कि उसी कमरे में रखी अलमारी में जेवर रखे हैं। बाकी किसी कमरे को चोरों नहीं छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed