फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chori

टाल मालिक के घर साढ़े तीन लाख की चोरी

Mon, 29 Dec 2014 12:17 AM IST
कांट (श्ााहजहांपुर)
कांट (श्ााहजहांपुर) Updated Mon, 29 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
chori
कस्बे के मोहल्ला केला वाली चौपाल निवासी लकड़ी टाल मालिक इशरतउल्ला के घर से शनिवार की रात चोरों ने नगदी और जेवर समेत साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। चोरी में मोहल्ले के एक युवक पर शक जताया है।
विज्ञापन

इशरतउल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर में सो गए। जब वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। उसके मुताबिक चोर 48 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की चेन, एक जेंटस अंगूठी, आठ लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी टाप्स, चार जोड़ी सोने की पायल चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका बेटा रहमत रात तीन बजे पेशाब के लिए उठा था तब उसने मोहल्ले के एक युवक को दरवाजे के पास खड़ा देखा था। पीड़ित ने उस युवक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मिलने पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। खोजी कुतिया लूसी घर में ही चक्कर लगाती रही। इससे पुलिस को शक है कि घर का कोई सदस्य भी चोरी में शामिल हो सकता है। पुलिस इस आधार पर भी चोरी की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed