{"_id":"572f51c14f1c1bee4b5ccf46","slug":"children-in-conflict-attacking-neighboring-house-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में पड़ोसी के घर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में पड़ोसी के घर हमला, फायरिंग
Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में पड़ोसी के घर हमला, फायरिंग
Link Copied
रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर हमला बोल दिया और जमकर फायरिंग की। हमलावरों की गोली लगने से दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। गांव रधोला निवासी सुनील सिंह की पुत्री स्वेता और उनके पड़ोसी जयेंद्र सिंह के पुत्र अमन के बीच रविवार सुबह 10 बजे मारपीट हो गई थी। इस पर सुनील ने अपनी पुत्री स्वेता को डाट दिया और अमन के साथ खेलने को मना किया। इसके बाद सुनील अपने मकान में चल रही परचून की दुकान में जाकर बैठ गए। आरोप है कि तभी अमन के पिता जयेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह अपने हाथों में लाइसेंसी राइफल, बंदूकें, रिवाल्वर लेकर सुनील के घर जा धमके और ताबड़तोड़ कई फायर किए। हमलावरों की गोली लगने से 30 वर्षीय सुनील, 40 वर्षीय राजू और उसकी पत्नी श्यामा गुड्डी घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रजी अहमद गांव रधोला जा पहुंचे और हमलावरों को पकड़ लिया। घायल सुनील, राजू व राजू की पत्नी श्यामा को अस्पताल भेज दिया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजू के भाई रामू ने जयेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।