फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car riders six friends killed by the impact of container

कंटेनर की टक्कर से कार सवार छह दोस्तों की मौत

Mon, 04 May 2015 11:37 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)।
खुटार (शाहजहांपुर)। Updated Mon, 04 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car riders six friends killed by the impact of container
खुटार-पूरनपुर रोड पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात कंटेनर-कार भिड़ंत में कार सवार छह युवा दोस्तों की मौत हो गई। सभी पूरनपुर के रहने वाले थे और सर्राफा कारोबार से जुड़े थे। ये लोग पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार गौंटिया निवासी आशीष कुमार की शादी में शामिल होकर कार से जलालाबाद से घर लौट रहे थे। पुलिस घटना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरनपुर से तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतकों के परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 20 वर्षीय आकाश वर्मा, 21 वर्षीय विशाल वर्मा, 35 वर्षीय कैलाश उर्फ पप्पू, मोहल्ला चौक के 30 वर्षीय दीपक, मोहल्ला कायस्थान के 19 वर्षीय सौरभ उर्फ प्रांशु, चौक निवासी 35 वर्षीय जीतू उर्फ गीतू के बीच अच्छी दोस्ती थी। सभी सर्राफा व्यापार और कारीगरी के काम से जुडे़ थे। रविवार को दोस्त आशीष की शादी में शामिल होने के लिए सभी छह दोस्त सौरभ उर्फ प्रांशु के पिता जगदीश प्रसाद की कार से जलालाबाद गए थे। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद सभी रात 12 बजे के बाद घर के लिए रवाना हुए। उनके साथ दूसरी कार में पूरनपुर के अन्य लोग भी थे। एक कार आगे निकल गई, जबकि सौरभ की कार पीछे रह गई। रात लगभग एक से दो बजे के बीच खुटार से पांच किमी आगे पूरनपुर रोड पर गांव सिहुरा खुर्द कलां के पास पूरनपुर की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार और कंटेनर खाई में पलट गए। कार के इंजन में आग भी लग गई। हादसे में कार सवार सभी छह दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। सुबह पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। कार की खिड़की सब्बल से तोड़कर शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम को भेजे। कंटेनर का घायल हेल्पर दुर्घटना स्थल से एक किमी आगे खाई में पड़ा मिला। उसके हाथ पर फट्टूस प्रसाद यादव लिखा है। घायल होने के कारण हेल्पर कोई जानकारी नहीं दे सका। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, सुबह तक कार सवार घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें तलाश करते हुए खुटार की ओर चले। इसी बीच हादसे की जानकारी मिली तो कई लोग मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान कर रोने बिलखने लगे। सूचना पर सभी के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। हादसे में छह युवा व्यापारियों की मौत की जानकारी पाकर पूरनपुर से तमाम व्यापारी और नेता खुटार पहुंच गए। परिवार को लोगों को सांत्वना दी। कार स्वामी जगदीश प्रसाद की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed