फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By beating the young man bled

युवक को पीट-पीट कर किया लहूलुहान

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के सामने रविवार देर रात दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी शरदवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रात करीब 12 बजे उनका छोटा भाई उत्तमवीर सिंह अपने दोस्त अश्विनी मिश्रा के साथ बाइक से घर आ रहा था, तभी एसपी कार्यालय के सामने पान का खोखा लगाने वाले शिवओम गुप्ता, हरिओम गुप्ता, आकाश गुप्ता, कपिल गुप्ता, योगेश गुप्ता, गोलू गुप्ता और उनके दोस्त अंकित गुप्ता ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी हमलावर हो गए धारदार हथियार से उत्तम को घायल कर दिया और अश्वनी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर उत्तम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,323,307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed