{"_id":"5a3fe69f4f1c1b35338b4902","slug":"bus-collides-with-tractor-trolley-dies-of-tractor-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा।
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
हाईवे पर खिरिया सकटू मोड़ के पास हुआ हादसा
हाईवे पर लगा जाम, वाहनों के हटने के बाद चालू हुआ यातायात
नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के रोडवेज की अनुबंधित बस ने गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी 32 वर्षीय रमेश चंद्र गंगवार रविवार तड़के ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर स्थित गन्ना सेंटर पर जा रहा था। साथ में गांव का ही विनीत कुमार भी था। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नेशनल हाईवे पर गांव खिरिया सकटू के सामने पहुंची, तभी शाहजहांपुर की ओर से बरेली जा रही शाहजहांपुर डिपो रोडवेज की अनुबंधित बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे विनीत और ट्रैक्टर चला रहा रमेश घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजन इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहनों को दूसरी लेन से पास कराया। उधर इस दुर्घटना में बस का चालक भी घायल हो गया।जिसे तिलहर सीएचसी ले जाया गया। इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी राजेश्वरी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।