{"_id":"575992764f1c1bc1459c59af","slug":"breaking-two-million-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी
बुधवार रात चोरों ने कंप्यूटर और मोबाइल शॉप का ताला तोड़ कर दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने खाद की एक दुकान के भी ताले तोड़ दिए, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण चोरी नहीं हो सकी। पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रामदर्शन की शाहजहांपुर रोड पर गैजेट गैलरी के नाम से कंप्यूटर पार्ट्स, मोबाइल आदि बेचने की दुकान है। रामदर्शन बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह वह घूमने निकले तो दुकान केे ताले टूटे और शटर आधा उठा मिला। दुकान में रखा 15 हजार रुपए कीमत का कंप्यूटर का सामान, एक वूफर, 12 हजार रुपए के मेमोरी कार्ड, एक लाख रुपए कीमत के मोबाइल और अन्य कीमती सामान गायब मिला। रामदर्शन ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।चोरों ने रामदर्शन की दुकान के सामने पुवायां के विनीत शुक्ला की दुर्गा फर्टिलाइजर के नाम से खाद की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान के भी ताले तोड़ दिए, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण दुकान में चोरी होने से बच गई। मंगलवार रात चोरों ने शाहजहांपुर रोड पर ही हीरो बाइक के शोरूम से नगदी, लैपटॉप आदि चोरी कर लिया था। नगर में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है।
नकब लगाकर कीमती सामान चोरी
खुटार। बुधवार रात गांव मोहनपुर निवासी शिवप्रकाश परिवार के लोगों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान में पीछे से नकब लगा दी और कमरे में रखे कीमती कपड़े, बर्तन सहित तमाम घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चल सका। शिवप्रकाश ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चोरी कर तहरीर दी। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।