फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bogus doctor caught running a shop in hotel

फर्जी डॉक्टर होटल में दुकान चलाते पकड़ा 

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bogus doctor caught running a shop in hotel
क‌िथ्‍ाथित डाॉक्‍टटर - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
शहर में मालगोदाम स्थित सूर्या होटल में मंगलवार को पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को दुकान चलाते गिरफ्तार किया। डॉक्टर दुनिया की हर बीमारी को ठीक करने का दावा करता है। बिना डिग्री के फर्जी डॉक्टर सेक्स संबंधी, शराब छुड़ाने और कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करता है। डॉक्टर के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं हैं। 
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि एक फर्जी डॉक्टर सूर्या होटल में लोगों की हर बीमारी का इलाज कर रहा है। जिसकी दवाई खाने के बाद कई लोग ठीक होने के बजाए उनकी हालत बिगड़ गई। इस सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा और थाना सदर बाजार पुलिस ने दोहपर में सयुंक्त रूप से सूर्या होटल के कमरा नंबर में छापा मारा, जहां से वासुदेव नाम के फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि ये फर्जी डॉक्टर सेक्स, शराब का नशा छुड़वाने और कैंसर सहित सभी बीमारियाें का इलाज करता था। जब टीम ने उसकी डिग्री मांगी तो डॉक्टर बगलें झांकने लगा। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में ड्रग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वासुदेव पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव चाहीलोरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन

0000000000
किसी भी बीमारी की 165 रुपये की दवा 
फर्जी डॉक्टर वासुदेव ने बताया कि वह सूर्या होटल में पिछले कई साल से एक कमरा किराए पर ले रखा है, उसी कमरे में वह अपनी दुकान चलाता है। उसका कहना है कि उसके पास डिग्री है, जिसे घर से मंगवाई है। उसके इलाज के कभी किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वह एक दिन में 20 से 30 मरीज देखता है। किसी भी मर्ज की दवा मात्र 165 रुपये में देता है। इसमें शराब छुड़ाने, सेक्स संबंधी, कैंसर जैसी बीमारियों का वह गारंटी से साथ इलाज करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
बगैर लाइसेंस दवाई बेचते पकड़ा 
ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा ने बताया कि पकड़े डॉक्टर बगैर लाइसेंस के शक्ति वर्धक, सेक्स संबंधी और अन्य बीमारियों की दवाएं बेचते पकड़ा गया है। उसके पास से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई हैं। 

00000000
वर्जन- 
शिकायत मिली थी कि एक डॉक्टर सूर्या होटल में फर्जी तौर में अपनी दुकान चला रहा है। जिसकी दवाई खाने से कई लोगों को नुकसान हुआ है। इसी शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर और सदर पुलिस के साथ होटल में छापा मारा गया है। उसके पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं हैं। दवाइयों की जांच कराई जाएगी। आरोपी को सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। - विजय शंकर दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed