फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP leader beaten cleaners cleaning clean the drain

नाला साफ कर रहे सफाई कर्मियों को भाजपा नेता ने पीटा

Sat, 17 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten cleaners cleaning clean the drain
मारपीट - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
शहर के  मोहल्ला बिजलीपुरा में नाला सफाई के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता ने सफाई कर्मियों को पीट दिया। इससे गुस्साए सफाई कर्मी लामबंद होकर चौक कोतवाली पहुंचे और भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सफाई कर्मियों के कोतवाली का घेराव करने की सूचना पर पहुंचे सीओ ने सफाई कर्मियों से वार्ता कर मामला शांत कराया। सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी राजीव कुमार और छाया कुआं निवासी गौरव बिजलीपुुरा में शुक्रवार सुबह नाले की सफाई कर रहे थे। नाले से कूड़ा निकालकर सड़क पर डाल रहे थे तभी भाजपा के पूर्व नगर मंत्री दिलीप गुप्ता वहां आ गए। आरोप है कि भाजपा नेता ने गालियां देते हुए तत्काल कूड़े का ढेर हटाने का कहा। सफाई कर्मियों ने गालियां देने का विरोध करते हुए कहा कि कूड़ा कुछ देर में हटा दिया जाएगा। आरोप है कि तत्काल कूड़ा न हटने पर भाजपा नेता ने दोनों सफाई कर्मचारियों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित राजीव और गौरव ने साथी सफाई कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए और काम बंद करके नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर ईओ से शिकायत की। उनसे कार्रवाई का आश्वासन न मिलने पर सफाई कर्मचारी चौक कोतवाली पहुंचे और कूड़े से भरी ट्रालियां कोतवाली गेट पर खड़ी कर जाम लगा दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन

बाद में सीओ सिटी ने सफाई कर्मचारियों के नेता दौलतराम व अन्य लोगों से बातचीत कर उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से कुछ लोगों ने समझौते की बात की, तो दोनों पक्ष आपस में वार्ता करने के लिए बिना किसी कार्रवाई के कोतवाली से चले गए। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत करने की बात कहकर चले गए, कोई तहरीर नहीं दी है, यदि तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटने का आरोप गलत
भाजपा के पूर्व नगर मंत्री दिलीप गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सफाई कर्मियों को पीटा नहीं था। यह आरोप गलत है। उन्होंने केवल सड़क से कूड़ा हटाने को कहा था। इस मामले को अनावश्यक तूल दिया गया है।


दिलीप गुप्ता पूर्व में नगर मंत्री के पद पर रहे हैं। आज जो मामला सामने आया है उसे अनावश्यक रूप से तूल दिया गया है। इस संदर्भ में मेरी कुछ लोगों से बात हुई है। लगाए गए आरोप गलत हैं।
 - अनुज गुप्ता, प्रभारी, भाजपा नगर विधान सभा क्षेत्र इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed