{"_id":"f9d8f7aaa5eb00b90a137ddff967a6f8","slug":"bike-chor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सहित दो युवक बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सहित दो युवक बंदी
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में दो लोगों को चोरी की एक बाइक सहित बंदी बनाया है।
कोतवाल रूम सिंह यादव के अनुसार एसएसआई आशीष शुक्ला अपने सहयोगियों मेंहदी हसन व अतेंद्र पाल सिंह बलराम वर्मा के साथ बृहस्पतिवार रात गश्त पर थे। जैतीपुर रोड के सरैया तिराहे पर दो बाइक सवार पुलिस को देखकर जब भागने लगे तो पुलिस पार्टी ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनसे मिली बाइक की जब तलाशी ली गई तो कागजातों से पता चला कि यह बाइक विगत चार जनवरी को पिथनापुर के महिपाल यादव से लूटी गई थी। पुलिस ने बताया कि गांव डभौरा निवासी वसीम पुत्र सफी तथा कुरवान पुत्र इस्लामुद्दीन खैरपुर चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। वह दोनों बाइक जलालाबाद के एक अपराधी से खरीद कर बेचने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रजाकपुर के मनोज व महिपाल यादव से बाइक व अन्य सामान लूटने में शाहजहांपुर के चमकनी करबला निवासी सागर सिंह पुत्र मुन्ना सिंह को मिर्जापुर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इन दोनों लूटों में शामिल पांच अन्य लुटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।