{"_id":"581a2e2a4f1c1bc032436f2d","slug":"beaten-by-miscreants-entered-the-house-took-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा, नकदी ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा, नकदी ले गए
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र के गांव सुरजूपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद नकदी लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
क्षेत्र के गांव सुरजूपुर के लल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे बदमाश घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। पत्नी बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी पीटा। सभी के हाथ पैर बांधकर डाल दिया और घर में रखे 11 हजार रुपये लूट ले गए। लल्ला ने बताया कि एक महीना पहले भी बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर पीटा था। तब बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी समेत करीब 25 हजार के जेवर लूट ले गए थे। एसओ ओमप्रकाश गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।