{"_id":"74cc2e838ddff2dc6d20a2af4abae69b","slug":"banks-are-being-robbed-of-1-40-lakh-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जा रहे किसान से 1.40 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक जा रहे किसान से 1.40 लाख की लूट
खुटार।
Updated Wed, 06 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांव महोलिया वीरान निवासी किसान मनोहर सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने 1.40 लाख रुपये लूट लिए और पुवायां की ओर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।
मनोहर सिंह के अनुसार उन्होंने गंगसरा की एसबीआई ब्रांच से कर्ज ले रखा है। गेहूं आदि बिकने से मिले रुपये जमा करने के लिए बुधवार को वह बैंक जा रहे थे। उन्होंने 1.40 लाख रुपये पैंट की जेब में और 20 हजार रुपये कमीज की जेब में रख लिए। खुटार-पुवायां मार्ग पर गोमती पुल से कुछ पहले पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनकी पीठ पर घूंसा मार दिया। इससे बाइक लड़खड़ा गई और वह रुक गए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और चाकू तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत दी, इसके बाद बदमाश ने उनकी आंखों में मिट्टी झोंक दी और चाकू से जेब फाड़कर 1.40 हजार रुपये लूट लिए।
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने लूट की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पाकर खुटार एसओ राजेश सिंह, सीओ उमेश शर्मा और पुवायां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसान से घटना के बारे में जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका। मनोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।