फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bandhara ruckus in lockup, the soldier beaten

लॉकअप में बंदियों का हंगामा, सिपाही को पीटा

Sat, 15 Apr 2017 12:11 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर स्थित लॉकअप में बंद मुल्जिमों ने हंगामा करते हुए एक सिपाही को पकड़ लिया और उसे पीटकर जख्मी कर दिया। सिपाही के बाएं हाथ में चोट लगी है। सूचना मिलते ही सदर इंस्पेक्टर केके तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। जख्मी सिपाही की ओर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी अनिल कुमार हत्या के प्रयास के मामले में जिला कारागार में बंद है। उसे शुक्रवार को अन्य बंदियों के साथ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट में पेश होने से पहले उसे कचहरी के लॉकअप में बंद किया गया था। उसमें और भी बंदी थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसकी पत्नी सोनी खाने का कुछ सामान लेकर पहुंच गई। उसने लॉकअप में बंद पति को खाने का सामान देने की कोशिश की तो ड्यूटी पर मौजूद सिपाही मुन्नीलाल ने उसे रोक दिया। आरोप है कि सिपाही ने उसकी पत्नी को थप्पड़ भी मार दिए। बस यहीं से लॉकअप में बंद अनिल और उसके साथियों का गुस्सा भड़क गया। वह लोग अंदर ही हंगामा करने लगे। जब वह उन्हें शांत कराने के लिए लॉकअप के पास पहुंचा तो बंदियों ने उसका हाथ पकड़ लिया और हथेली पर वार करते हुए जख्मी कर दिया। इस दौरान लॉकअप के पास लोगों की भीड़ लग गई। अन्य बंदियों के परिवार वाले भी पुलिस पर गुस्सा करने लगे। इसी बीच इंस्पेक्टर केके तिवारी भी पुलिस फोर्स के साथ कचहरी स्थित लॉकअप के पास पहुंच गए और मामले को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जख्मी सिपाही मुन्नी लाल की ओर से बंदी अनिल और उसके अन्य साथियों व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

0000000000000000
सिपाही पर लगाया छेड़खानी का आरोप
बंदी की पत्नी ने सिपाही पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे न्यायालय में अपने पति से मिलने आई थी, एक सिपाही ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। आरोप लगाया कि उसके पति को भी पुलिस मारपीट कर परेशान कर रही है, वह इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं। मामले की शिकायत एसपी को पत्र देकर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed