फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Balaji Dham to loot again

बालाजी धाम पर फिर हुई लूट की कोशिश

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
करीब एक महीना पहले बालाजी धाम पर बदमाशों द्वारा लूटपाट के दौरान सेवादार की हत्या कर देने के मामले का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि मंगलवार रात वहां बदमाशों ने फिर धावा बोल दिया, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और आस पड़ोस में जाग हो जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर दबोच  लिया जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना रात करीब एक बजे की है। याकूबपुर पड़ाव स्थित बाला जी धाम के पास बाइक सवार तीन बदमाश आकर रूके जब उक्त तीनों उसकी चहारदीवारी फांदकर मंदिर के अन्दर दाखिल हो गये। इसी दौरान कुछ आहट हो जाने पर मंदिर के पिछवाड़े रह रहे लोग जाग गये और उन्होंने मोबाइल के जरिये मंदिर समिति के विपिन मैथिल को यह जानकारी दी उनके द्वारा उक्त सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसे देख दो बाइक समेत बदमाश भाग गये जबकि मंदिर के अंदर मौजूद तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेर लिया और वह भाग नहीं सका। उक्त बदमाश मंदिर से ले जाने को कई पीतल तथा तांबे के बर्तन एक बोरी में बांध चुके थे। बताते चलें कि उक्त मंदिर पर बीती तीन अप्रैल की रात बदमाशों ने धावा बोलकर वहां सो रहे सेवादार गंगा प्रसाद उर्फ मुन्ना लाल की हत्या कर लाखों रुपये मूल्य के जेवर व नगदी लूट ली थी। इस घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। उधर सेवादार की हत्या के बाद से मंदिर पर रात में कोई पुजारी आदि नहीं रूकता है। बीती रात भी उक्त मंदिर पर कोई नहीं था। अभी इस मामले मे कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है और पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed