{"_id":"3edb0f42ff03af112991aafe20f4baab","slug":"bajaj-public-school-students-after-being-crushed-to-death-by-school-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र की स्कूल बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र की स्कूल बस से कुचलकर मौत
मकसूदापुर/बंडा।
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधन और बस आपरेटर की लापरवाही से बृहस्पतिवार को खटारा बस की गली फर्श से बिलसंडा के खाद व्यापारी संजीव अग्रवाल के नौ वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार की बस की पहिए से कुचलकर मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर भाग निकला। जानकारी पाकर परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। बीसलपुर के सीओ सुबेग सिंह सिद्धू और विधायक रामसरन वर्मा ने लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बंडा क्षेत्र के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल परिसर में बजाज पब्लिक स्कूल चल रहा है। स्कूल से बच्चों को लाने और ले जाने की लिए बरेली की दिशा ट्रैवल्स की बसों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को कक्षा चार में पढ़ने वाला ध्रुव कुमार छुट्टी के बाद बस से घर जा रहा था। बिलसंडा पहुंचने पर ध्रुव जैसे ही सीट से खड़ा हुआ बस की गली फर्श टूट गई और वह सड़क पर जा गिरा। इस बीच बस के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए और छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पाकर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी फैलते ही बिलसंडा का बाजार बंद हो गया और लोगों ने बंडा मार्ग पर चक्का जाम कर पुलिस और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिवार के लोगों का आरोप था कि अभिभावकों ने तमाम बार खटारा बस को बदलने की मांग की, लेकिन कोई स्कूल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोग स्कूल प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। विधायक रामसरन वर्मा और सीओ आदि ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी बात करने को तैयार नहीं हुआ।