फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   advocates protest

वकीलों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
यहां के न्यायिक क्षेत्राधिकार को लखनऊ बेंच से जोड़ने की मांग को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन का दूसरे दिन का आंदोलन सफल रहा, वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष मनेंद्र सिंह व महासचिव संजय मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने कलक्ट्रेट गेट पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। वकीलों की मांग थी कि उच्च न्यायालय की पश्चिमी बेंच के गठन को लेकर जसवंत सिंह आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बरेली मंडल के न्यायिक क्षेत्राधिकार को लखनऊ बेंच से जोडने की सिफारिश को शीघ्र लागू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह बजाज, दिनेश मिश्र, ब्रजेश पांडेय, राजेंद्र सक्सेना, अमोघ चंद्र दीक्षित, रामकुमार त्रिवेदी, अनुज सिंह, राजेश अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लखनऊ खंडपीठ
से जोड़ने की मांग
- वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। शाहजहांपुर जनपद को लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने आदि मांगों को लेकर तहसील बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला और महामंत्री ओमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने बताया कि शाहजहांपुर के पड़ोसी जनपद लखीमपुर और हरदोई लखनऊ से जुडे़ हुए हैं, जबकि शाहजहांपुर के लोगों को इलाहाबाद के लिए चार सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी मिश्रा और महामंत्री जयशंकर अवस्थी ने नेतृत्व में भी वकीलों ने बैठक करने के बाद 14 और 15 जनवरी को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। इसके बाद वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले को लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज पटेल, सुनील सिंह, केएन सिंह, अनूप कंचन, केसी राजपूत, रमन मिश्रा, सुधीर त्रिवेदी, विनय मिश्रा, वीरेंद्र यादव, नीरज सिंह, सुभाष शुक्ला सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed