फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of killing daughter hanged

पुत्री को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप

Tue, 09 Jun 2015 09:04 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Tue, 09 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
गांव सौंफरी के सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री कुंती की शादी
विज्ञापन

थाना मैलानी के गांव बुझिया में की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दामाद उन पर छोटी पुत्री की शादी अपने भाई से करने का दबाव बना रहा था और जायदाद के दो हिस्से कर नाम कराने को कह रहा था। उसने दामाद की बात न मानते हुए छोटी पुत्री की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

इस बात को लेकर दामाद उसकी पुत्री से आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा और उसे खाना आदि देना भी बंद कर दिया। इससे लड़की की हालत बिगड़ गई। दामाद और उसका छोटा भाई पुत्री को सोमवार शाम उसके घर लाए और घर में पुत्री के साथ मारपीट की। सुबह जब परिवार के लोगों उठे तो पुत्री का शव घर में फांसी के फंदे पर लटक रहा था और दामाद, उसका भाई फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed