फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accountant shot, 1.35 lakh looted from wife

लेखपाल को गोली मारी, पत्नी से 1.35 लाख लूटे

Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accountant shot, 1.35 lakh looted from wife
गाोली मारी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
कोतवाली क्षेत्र में कांट रोड पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लेखपाल को गोली मारकर बाइक पर साथ में मौजूद उनकी पत्नी से 1.35 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया और फरार हो गए। घायल लेखपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

शहर से कांट को जाने वाले रोड पर स्थित शीतल कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय आशुतोष अगिभनहोत्री हरदोई की शाहबाद तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनके मकान में निर्माण चल रहा है। दोपहर में उन्होंने पत्नी शशि प्रभा के साथ कांट की बैंक ऑफ ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख रुपये भुगतान निकाला। यह रुपये शशि प्रभा ने अपने पर्स में रख लिए। पर्स में 35 हजार रुपये पहले से मौजूद थे। भुगतान लेने के बाद दंपति बाइक से घर की ओर चल दिए। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आशुतोष की बाइक में साइड मार दी। जिससे वह गिरते-गिरते बच गए। इस घटना के बाद बाइक सवार बदमाशों ने आशुतोष से माफी मांगी। इसके बाद आशुतोष अपनी बाइक लेकर चल दिए। तीनों बाइक सवार आशुतोष की बाइक के पीछे-पीछे चलते रहे। साउथ सिटी से पहले बाइक सवार एक बदमाश चलती बाइक से आशुतोष का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच एक बदमाश ने शशि प्रभा के हाथ से रुपये से भरा पर्स लूट लिया। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने तमंचा निकालकर आशुतोष को गोली मार दी। गोली आशुतोष के गर्दन के पिछले हिस्से में लगी। जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश बरेली मोड़ से हरदोई बाईपास की तरफ फरार गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव और कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने शशि प्रभा से घटना के बारे में जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर आशुतोष को लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

0000000000000
बैंक से ही पीछे लग गए थे बदमाश 
बदमाशों ने दंपति को बैंक के पैसा निकालते हुए देखा। इसके बाद वह उनके पीछे गए। पहले उन्होंने पिपिरौला के पास आशुतोष की बाइक में साइड मारकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन किसी वजह से वहां पर रुक गए। साथउ सिटी से पहले सड़क पर वाहनों की कम आवाजाही  देखकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। शशी प्रभा के मुताबिक एक बदमाश करीब 40 से 45 साल का था। बाकी दोनों 30-30 साल के आसपास थे। बदमाशों के पास काले रंग की बाइक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही पुलिस 
कांट बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ साउथ सिटी गेट पर लगे कैमरे की भी फुटज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान में भी चलाया गया है। 

000000000
वर्जन- 
बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों का सुराग लगाया जा रह है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों का जल्द सुराग लगा लिया जाएगा। - अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed